फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में योजनाओं की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के तहत शनिवार को भोजापुर में मंगल महिला ब्लॉक संगठन की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में संगठन की ब्लाक अध्यक्ष पूनम सिंह कहा कि सरकार महिलाओं की सम्मान और अधिकार के लिये कटिबद्ध है। कहा कि सरकार महिलाओं के लिये डोर टू डोर इज्जत घर बनाने की मुहिम शुरू कर रखी है, यही नहीं महिला लाभार्थियों के नाम से पीएम और सीएम आवास देने की पहल भी की जा रही है। गर्भवती महिलाओं का गोद भराई, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास जारी ह इस दौरान बेहतर सामाजिक कार्य के लिये महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य डा. शंभूनाथ, रिंकू पांडेय, नागेश सिंह, प्रमिला देवी, निर्मला, संजू, माला, साधना, अनुराधा, सुनीता, राजकुमारी सहित अन्य दर्जनों महिलाएं मौजूद रही। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें