कमालपुर । धीना थाना के जनौली गांव स्थित एक खेत में लगे पम्पिंग सेट के इंजन में गुरुवार की शाम आई गड़बड़ी दूर करने के दौरान श्यामू यादव (58) का पैर फिसल गया। जिससे वह पास में बने कु एं में जा गिरा। इस दौरान आसपास के खेतों में काम कर रहे मजदूर उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। आनन फानन में किसी प्रकार उसे कुएं से बाहर निकाला गया और चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। (ब्यूरो)