बरहनी ब्लाक के भुआलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय और चहनियॉ ब्लाक के फूलपुर व पूरा कटारूपुर स्थित पंचायत भवन में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को उन्नत खेती की सीख दी गई।
कंदवा संवाददाता के अनुसार बरहनी विकास खंड के भुआलपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को किसान पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पाठशाला में सहायक विकास अधिकारी कृषि कृपाशंकर सिंह ने कहा कि खेती में लागत को कम कर किसान दोगुना लाभ उठाएं इसके लिए किसानों को समय से बुआई, सिंचाई के साथ साथ नई तकनीकी का प्रयोग करना होगा । अधिक फायदे के लिए किसान भाइयों को सदैव खेतों में अच्छे किस्म के बीजों का प्रयोग करना चाहिए। ब्लाक टेक्निकल मैनेजर विपिन सिंह ने बताया कि नई तकनीकी से खेती करने से किसानों को ज्यादा लाभ होगा। इस दौरान ग्राम प्रधान भोलानाथ सिंह, विक्की सिंह, किशोरी यादव, राजवंश यादव, संतरा यादव, वकील साव, बबलू साव, ऊदल यादव, सोनू गौतम मौजूद रहे। टांडाकला संवाददाता के अनुसार चहनियॉ ब्लाक के फूलपुर व पूरा कटारूपुर स्थित पंचायत भवन में कृषि विभाग की ओर से कृषक पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए सबसे पहले मिट्टी के गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। इस मौके पर 25 किसानों को धान की उत्तम पैदावार के लिए बीज व कीटनाशक दवाओं की किट वितरित किया गया। अवसर पर विजय सिंह,गिरिजेश कुमार सिंह, रामउग्रह सिंह, जयप्रकाश यादव, नरेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान फूलपुर सोनू उपाध्याय, ग्राम प्रधान कल्याणपुर मनोज,ग्राम प्रधान कटारूपुर रमाकांत यादव उपस्थित रहे।