फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजशास्त्र के पश्न पत्र में नहीं उपस्थित हुए 30

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को इंटर समाजशास्त्र व भूगोल की परीक्षा हुई। जिसमें प्रथम पाली में समाजशास्त्र में कुल 12372 नामांकित परीक्षार्थियों में से 3083 परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचे। वहीं भूगोल की परीक्षा में 8337 परीक्षार्थी थे, जिसमें 2337 ने परीक्षा छोड़ दी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए छह उड़नदस्ता व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की टीम भ्रमण करती रही।
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने पहले से तैयारी रखी थी। हर सेंटर पर स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट के अलावा छह उड़नदस्ते को लगाया गया है। एक-एक उडनदस्तों को कम से कम 15-20 सेंटर निरंतर जांच करने का लक्ष्य भी दिया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सेंटरों पर निरंतर उड़नदस्ते निगाह रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें