पूर्व मध्य रेलवे के नये महाप्रबंधक के तौर पर मंगलवार को ललित चंद्र त्रिवेदी ने पदभार ग्रहण किया। श्री त्रिवेदी इसके पूर्व इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। ललित चंद्र त्रिवेदी ने वर्ष 1981 में भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी है। अपने कार्यकाल के दौरान यह जहां भी रहे कार्यशैली से सबको प्रभावित किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद जोन कार्यालय में लोगों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।