फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 15 की टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। ज्योति कानवेंट स्कूल की ओर से रविवार को अलीगनर स्थित सरेसर वन विभाग के मैदान पर विद्यालय की अंडर 14 व 15 टीमों के मध्य क्रिकेट मैच का आयोजन कराया गया। जिसमें अंडर 15 की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दस ओवर चार गेंदों में जीत हासिल कर ली। सबसे अधिक रन बनाने वाले सुजीत यादव को मैन आफ द मैच घोषित किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सरेसर रामविलास यादव ने दोनों की ही टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद टास जीतकर अंडर 14 टीम ने सबसे पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित ग्यारह ओवरों में अंडर 14 के बल्लेबाजों ने कुल 70 रन बनाये। इसमे सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में विकास यादव का योगदान रहा । वहीं अंडर 15 के गेंदबाजों में राहुल पांडेय और सुजीत यादव ने दो-दो विकट चटकाये। इसके बाद निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए अंडर 15 ने बल्लेबाजी शुरू की। अंडर 14 के गेंदबाजों को हवा खिलाते हुए अंडर 15 टीम ने दस ओवर चार गेंदों में ही 71 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। जीते के बाद विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार मौर्य, हरवंश यादव, विनोद कुमार, सुनील कुमार, शिवशंकर यादव, नवीन आदि मौजूद रहे। मैच में अंपायरिंग राधेश्याम बिंदू औश्र हेमंत शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें