फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक एलईडी से जगमगा जाएंगे मंडल के सभी रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। रेल मंत्रालय नान-ट्रैक्शन ऊर्जा की खपत को कम करने के लिए देश के सभी स्टेशनों और रेलवे कालोनियों में 100 प्रतिशत एलईडी लाइटिंग मुहैया कराने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। इसमें रेलवे कॉलोनियों, स्टेशनों, प्लेटफार्मों पर एलईडी लाइट्स लगाए जाएंगे। इसमें ए प्लस श्रेणी में शामिल मुगलसराय मंडल भी शामिल है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले साल 31 मार्च तक मंडल के सभी रेलवे स्टेशन व कालोनियां एलइडी बल्ब से जगमगाने लगेंगे। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इसके लिए रेलवे बोर्ड से आदेश मिल चुका है। शीघ्र ही कोटेशन मंगाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी ताकि समय सीमा के अंदर कार्य को पूर्ण कराया जा सके।
विज्ञापन


ऊर्जा की खपत कम करने के लिए रेल मंत्रालय एलईडी बल्ब लगाने पर जोर दे रहा है। इसके लिए एलईडी बल्ब लगाने की योजना तैयार की गई है। रेल मंत्रालय के आदेशों का पालन करने के लिए मुगलसराय मंडल मुख्यालय सभी स्टेशनों व कालोनियों को एलईडी बल्ब से जगमगाने की योजना तैयार कर इसे मूर्त रूप देने की तैयारी में जुट गया है। मुगलसराय देश का चौथा बड़ा रेलवे स्टेशन है। यहां 18 कालोनियां हैं। इन कालोनियों में सात हजार कर्मचारी अपने परिवार के साथ रहते हैं जबकि पूरे मंडल में 14 हजार कर्मचारी रेल आवासों में रहते हैं। इसके अलावा कई विभागीय कारखाने व प्रतिष्ठान भी हैं जहां सबसे ज्यादा ऊर्जा की खपत हो रही है। जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड के मानकों के अनुसार एलईडी के खपत से ऊर्जा की खपत दस प्रतिशत तक कम हो जाएगी। यह विकल्प नान ट्रैक्शन के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें