फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को नहीं मिला मुफ्त यात्रा का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय / चकिया। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के राखी बांधने जाने वाली महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा का लाभ गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जनपद में नहीं मिला। परिवहन निगम के अधिकारियों ने इस तरह का आदेश न मिलने की बात कह कर महिलाओं से पैसे वसूले। इसको लेकर महिलाओं में आक्रोश रहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात देने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार की सुबह उत्साहित महिलाएं बसों में बैठी लेकिन कंडक्टर ने महिलाओं से पैसे की मांग की तब उन्हें मानो झटका लगा। जब महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की बात कही तो बताया गया कि उन्हें इस तरह का आदेश नहीं मिला है। जौनपुर से सैदूपुर चकिया जा रही पार्वती, मुगलसराय से चकिया जा रही हीरावती, मुगलसराय से चहनियां जा रही सुमन गुप्ता और मुगलसराय से मजिदहां जा रही लछमीना ने बताया कि हम लोग टिकट लेकर गंतव्य को जा रहे हैं। ऐसे में बस में दिन भर यात्री और चालक परिचालक के बीच किचकिच होती रही। परिवहन विभाग काशी डिपो के सिटी ट्रांसपोर्ट इंजार्च रियाजुद्दीन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है, जबकि जिले में अधिकतर सिटी बसें चलती है। चकिया संवाददाता के अनुसार गृहमंत्री राजनाथ सिंह के गृह क्षेत्र चकिया के परिवहन डिपो से चलने वाली बसों में रक्षाबंधन त्योहार पर महिलाओं के नि:शुल्क यात्रा की घोषणा का कोई असर नहीं रहा। महिलाओं से यात्रा के दौरान किराया वसूला गया। बस में सफर करते समय दुलहीपुर से अपने मयके चकिया वार्ड नंबर 6 जाते समय माधुरी मौर्या ने बताया कि परिवहन बस से यात्रा पर किराया वसूला गया। चकिया से मुगलसराय की यात्रा कर रही उर्मिला देवी, संध्या जायसवाल ने बताया कि नि:शुल्क यात्रा का फरमान नाकाम रहा। इस दौरान एक बस के चालक अखिलेश शुक्ला ने बताया कि स्थानीय डिपो से सिटी बसों का संचालन होता है। इसमें 80 फीसदी धन केंद्र सरकार का होता है। इसमें नि:शुल्क यात्रा के लिए कोई आदेश नहीं मिला हैं इसलिए किराए लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें