मुगलसराय। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्नातक की प्रवेश परीक्षा मंगलवार को गहमा गहमी के बीच शांतिपूर्वक हुई। परीक्षा में दो से तीन हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। इस दौरान यहां सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे। दो घंटे की परीक्षा के बाद छात्र निकले तो सड़क पर जाम की स्थिति हो गई।
लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज नगर सहित आस पास के इलाके का सबसे बड़ा कालेज है। मंगलवार को पूर्व में स्नातक में प्रवेश की परीक्षा घोषित हुई। इस वर्ष यूपी बोर्ड और सीबीएसईबोर्ड में इंटरमीडिएट में अच्छे रिजल्ट होने की वजह से कालेजों में प्रवेश के लिए छात्रों में मारामारी है। यही कारण है कि इस वर्ष दोहजार से अधिक छात्रों ने प्रवेश फार्म भरा था। मंगलवार की सुबह सात बजे ही परीक्षार्थियों के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया था। आठ बजे से दस बजेतक परीक्षार्थियों ने पूरे लगन से परीक्षादी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही वे बाहर निकले एलबीएस कटरा और जीटी रोड पर गहमा गहमीकी स्थितिहोगई। इस संबंध मेंकालेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र मिश्र ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। जल्द ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।