फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घंटे बदल रहे महागठबंधन के प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। लोकसभा चुनाव के लिए चंदौली संसदीय सीट के लिए महागठबंधन द्वारा प्रत्याशी की घोषणा नहीं होने से कार्यकर्ता असमंजस में है। वहीं सोशल मिडिया पर अपने करीबियों को टिकट का प्रमुख दावेदार बताने में भी समर्थक पीछे नहीं है। आलम यह है कि घंटे मिनट में नए दावेदार सामने आ रहे है और खुद का टिकट फाइनल बताने ने नहीं चूक रहे है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी और बसपा के गठबंधन के अनुसार चंदौली संसदीय सीट सपा के खाते में गई है। लेकिन पार्टी द्वारा अभी तक किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। माना जा रहा है कि बलिया सीट से सपा अपने किसी पूर्व जिलाध्यक्ष को मैदान में उतारना चाहती है। वहीं चंदौली में भाजपा से दोबारा टिकट पाने वाले प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय के सामने सवर्ण प्रत्याशी उतारने की योजना है। लेकिन पार्टी पिछड़ों को नाराज भी नहीं करना चाहती, इसलिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा को लेकर देरी हो रही है। दूसरी तरफ चंदौली से टिकट भले ही किसी को नहीं मिला है। परंतु आधा दर्जन दावेदार अपनी गाड़ियों पर झंडा बांधकर मैदान में उतर चुके है। वहीं बसपा के एक नेता भी अपने को टिकट का दावेदार बता रहे है और जनसंपर्क अभियान में भी जुटे हैं। उनका दावा है कि उनकी पार्टी जौनपुर सीट को सपा के लिए छोड़ रही है और चंदौली से बसपा का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। इस प्रकार के अनेक अनेक नेता हैं जो अपना टिकट फाइनल बता रहे हैं। खैर जो भी हो, कार्यकर्ता पार्टी आलाकमान के फैसलों के इंतजार में हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी का चुनावी अभियान शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें