कुश्ती प्रतियोगिता में दिखाए दम
फोटो-
चहनिया। क्षेत्र के बेलवानी गांव में दंगल का आयोजन आर्दश व्यायामशाला के सौजन्य से रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में पहलवानों ने शिकरत कर अपने दम-खम, कला कौशल का प्रर्शनकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
आर्दश व्यायामशाला के सौजन्य से मॉ चण्डिका काली मन्दिर के प्रांगण में कुश्ती दंगल में जनपद के नामी-गिरामी पहलवालों ने अपने दम-खम दिखाए। कुश्ती प्रतियोगिता के पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने अखाड़े की पूजा कर फीता काटकर प्रतियोगिता शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती इस खेल को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के संयोजक सियाराम पहलवान ने पूर्व कुश्ती के उस्तादों को अंगवस्त्र व माल्यापर्ण कर सम्मानित किया। कुश्ती में गया अखाड़ा, बजरंग अखाड़ा, कुती प्रशिक्षण केंद्र खोनपुर तथा भुपौली, बेलवानी सहित जनपद के समस्त अखाड़ों के पहलवानों ने अपने दम-खम दिखाए। सभी लगभग कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। इस अवसर मुन्नी कोच, नारद यादव, प्यारे लाल मौर्या, जयप्रकाश यादव, रमायन यादव, मूरत पहलवान, सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे। रेफरी की भूमिका रामबिलास यादव और शिवाकांत पांडेय ने निभाई। सियाराम यादव ने आभार व्यक्त किया।