कमालपुर। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे कुपोषण के खिलाफ अभियान को सफल बनाने को बुधवार को सकलडीहा विकास खंड के डेढ़गावा गांव स्थित पीएचसी पर सुपोषण स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया गया। इसमें दर्जनों गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचने के उपायों की जानकारी दी गई।
मुख्य सेविका विद्यावती सिंह ने महिलाओं के बीच सरकार की ओर से दिया जाने वाला पोषाहार वितरित किया। कहा कि गर्भवती महिलाये घर पर नित्य दो घंटे जरूर आराम करें। इससे बच्चे को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस मौके पर पुष्पलता, मंजू सिंह, आशा सिंह, ज्योति सिंह, चंद्रावती, अन्नू, ममता सिंह, नेहा, किरण सिंह उपस्थित रहीं। ब्यूरो