फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहरी से जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सुबह और रात में पड़ रही ठंड और शीतलहरी से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। दिन का तापमान 22 व रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह कोहरा छंटने के बाद पूरे दिन चल रही पछुआ हवा शीतलहरी का एहसास कराती रही। लोग रात में जल्द ही रजाई व कंबल में चले गए। घरों के बाहर निकले लोग अलाव का सहारा लेते रहे।
विज्ञापन

दिसंबर का आखिरी सप्ताह आरंभ होते ही ठंड बढ़ गई है। हालांकि दिन में धूप निकलने पर कुछ राहत अवश्य मिल रही है पर पछुआ हवा से सूर्यास्त के बाद मौसम बदल जा रहा है। सड़कों पर रात के आठ बजते-बजते सन्नाटा दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड में और इजाफा होगा। उधर ठंड में लोग वायरल फीवर के साथ सर्दी-जुकाम से पीड़ित होने लगे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय ठंड लगने का डर सबसे ज्यादा होता है। बच्चों व वृद्धों सहित सभी को पूरे बाजू के गर्म कपड़े पहनने चाहिए।
इनसेट
कुछ स्थानों पर ही जल रहे अलाव
पीडीडीयू नगर पालिका प्रशासन की ओर से कुल पांच स्थानों पर ही अलाव जलाए जाने की व्यवस्था की गई है जबकि तैयारी लगभग 25 स्थानों के लिए की गई है। बचे स्थानों पर अलाव जलाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अभी रेलवे व बस स्टेशन सहित कुछ रिक्शा स्टैंडों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कस्बों व बस स्टैंडों पर एसडीएम के निर्देश से लेखपाल अलाव की व्यवस्था में जुट गए हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों पर भी पड़ रहा असर
कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ रहा है। पंजाब, दिल्ली व उत्तर भारत के अन्य स्थानों से आने वाली कई ट्रेनें काफी विलंब से चल रही हैं। अधिक देर से चलने के कारण कई ट्रेनों को निरस्त भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें