चंदौली। मुख्यालय स्थित कचहरी के समीप लगा चार केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर शनिवार को अचानक चल गया। इससे नगर के एक हिस्से की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। वहीं बिजली के अभाव में लोगों को पेयजल की किल्लत समेत अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उक्त ट्रांसफार्मर से बबुरी रोड, सर्वेश्वरी कालोनी, सदर कचहरी, एसपी आवास, मठ वाली गली व पुरानी बाजार तक आपूर्ति होती है। शनिवार की सुबह अचानक ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ जलने के कारण पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। लोगों ने बताया कि सूचना के बाद भी अभी तक जले ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया है। जेई घनश्याम ने बताया कि ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदल दिया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करा दिया जाएगा। ब्यूरो