फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन के बाद 30 लोगों मिली नई रौशनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत शनिवार को महमूरगंज स्थित आरके नेत्रालय में नौगढ़ क्षेत्र के 30 लोगों के आंखों का सफल आपरेशन हुआ। इसके बाद उनके आंखों में चिकित्सकों द्वारा लेंस का भी प्रत्यारोपण किया गया। इस दौरान एसपी संतोष सिंह भी शिविर में उपस्थित होकर लोगों का हालचाल लिया और जरुरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नौगढ़ में नेत्र शिविर के दौरान कुल 340 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराने के लिए पंजीयन कराया था। इसमें 90 लोगों के आंखों में मातियाबिंद के लक्षण पाए गए थे। मोतियाबिन्द के चिन्हित मरीजों में शनिवार को 30 लोगों के आंखों का आपरेशन करके लेंस प्रत्यारोपित किया गया। इस दौरान एसपी संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस के सहयोग से नौगढ़ क्षेत्र के लगभग 16 हजार से अधिक मरीजों के मोतियाबिंद का आपरेशन एवं लेन्स प्रत्यारोपण कराया जा चुका है। इस दौरान डा. आर. के ओझा, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें