फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन के बहाने कर्मचारियों ने दिखाई ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जिला इकाई की ओर से शनिवार को सदर ब्लाक परिसर में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके बहाने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने अपनी ताकत का अहसास कराया और अपनी 14 सूत्री मांगों पर चर्चा की। साथ ही सभी ने अपनी मांगों और हक के लिए संघर्ष करने निर्णय लिया। कहा कर्मचारियों को अपने हक व अधिकार के लिए एक मंच पर आना होगा, तभी अधिकारी व सरकार हमारी मांगों पर विचार करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कर्मचारियों अपनी मांगों के लिए सरकार के विरोध में बिगुल फूंकने का समय आ गया है। इसके लिए कर्मचारियों को एक मंच पर आकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। कई बार सरकार व संगठन के साथ मांगों को लेकर चर्चा हुई, लेकिन सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिला। अब कर्मचारियों की लड़ाई आर पार की होगी। इसके लिए सभी कर्मचारियों को कमर कस कर तैयार रहना होगा। कहा हमारी मांग पुरानी पेंशन बहाली, केंद्र के दर पर मकान का किराया भत्ता, शिक्षा एवं परिवहन भत्ता व चतुर्थ श्रेणी के पदों को पुर्नजीवित करना सहित कई मांगे हैं। । प्रदेश संरक्षक त्रिवेणी प्रसाद ने कहा कि सरकार ने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया है। अब सभी विभागों के कर्मचारियों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान नरेंद्र प्रताप सिंह, राकेश पांडेय, रमाशंकर सिंह यादव, लाल बहादुर, अशोक सिंह, अभिनव पांडेय, शिवभूषण, कमलेश यादव, श्याम लाल यादव, सत्य प्रकाश सरोज, गुलाब प्रसाद, संजय कुमार, महेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें