फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपी सेंटर से एंटी रैबीज गायब, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पीपी सेंटर में एक सप्ताह से एंटी रैबीज इंजेक्शन गायब है। इससे कुत्ता, बिल्ली, बंदर आदि के काटे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ये मरीज निजी अस्पतालों में महंगे दर पर एंटी रैबीज लगवाने को विवश हैं।
विज्ञापन

नगर व आसपास के क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है। आए दिन ये लगभग दर्जन भर लोगों को काटकर घायल कर दे रहे हैं। कुत्तों व बंदरों के काटे जाने के बाद जब मरीज पीपी सेंटर एंटी रैबीज लगवाने पहुंच रहे हैं तो उनके हाथ निराशा लग रही है। इसका कारण यह है कि अस्पताल में एंटी रैबीज है ही नहीं। यहां नियुक्त स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को चंदौली के जिला अस्पताल में एंटी रैबीज लगवाने की सलाह देकर वापस भेज दे रहे हैं। इससे गरीब तबके के लोगों को परेशानी हो रही है। चंदौली सुई लगवाने में एक बार आने-जाने का खर्च लगभग 50 रुपये पड़ता है। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से तत्काल ऐटी रैबीज उपलब्ध कराने की मांग की है। पीपी सेंटर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आकिफ अहमद ने बताया कि जिला अस्पताल से एंटी रैबीज की मांग की गई है। वहां से उपलब्ध होते ही लोगों को लोगों को एंटी रैबीज लगाना आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें