फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ने गए नौनिहालों से ढुलवा रहे सड़क की गिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शासन और शिक्षा विभाग की ओर से बेहतर एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए तमाम जतन किए जा रहे हैं, मगर पढ़ाने वाले शिक्षक उस पर पानी फेर रहे हैं। स्थानीय गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से शुक्रवार को शिक्षकों ने सड़क पर पड़ी गिट्टियों बोरे में भरवाकर उसे स्कूल के रास्ते पर डलवा रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे अभिभावकों ने इस पर रोष व्यक्त किया और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल, इन दिनों कंदवा-ककरैत मार्ग पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इससे मार्ग के किनारे गिट्टियां पड़ी हुई हैं। विद्यालय के शिक्षक अध्ययनरत बच्चों से गिट्टियां उठवाकर उसे स्कूल के रास्ते पर फेंकवा रहे हैं। शिक्षकों के कहने पर बच्चे मार्ग के किनारे पड़ी गिट्टियों को बोरे में भरकर विद्यालय में ले जाने लगे। इससे कई बच्चों के हाथों में छाले पड़ गए। शिक्षकों के इस कृत्य से अभिभावकों में रोष है। इस मामले में प्रधानाध्यापक कमलेश राय का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। गिट्टी उठाने के लिए बच्चों को कौन भेजा था और क्यों सड़क की गिट्टी उठा रहे थे। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होंगे उन्हें दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें