फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल युवा संवाद की तैयारी पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी में वरुणा नदी के तट शास्त्री घाट पर नौ अगस्त को आयोजित पूर्वांचल युवा संवाद की तैयारी को लेकर गुरुवार को चहनियां इलाके के रमौली स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर हुई बैठक में अधिक से अधिक लोगों से इसमें भाग लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में आयोजक अरविंद पाण्डेय ऽडॉक्टरऽ ने बताया कि जिस तरीके से अगस्त 1942 में देश को आजादी दिलाने के लिए नागरिक अवज्ञा आंदोलन एवं अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के माध्यम से अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर किया था वैसे ही 9 अगस्त को क्रांति दिवस वाराणसी में युवाओं का महासंगम होगा। यहां नौजवान भारत माता के मान और शौर्य को बढ़ाने, भारत को आर्थिक आजादी दिलाने, समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने पर चर्चा करेंगे। नौजवानों को आत्म निर्भर बनाने की योजना बनाई जाएगी। कहा कि इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए सभी जिलों में बैठक होगी। बैठक में अमृत चौरसिया ,मिंटू अग्रहरी, विनय, चंदन, मनोज पांडेय उपस्थित रहे। अध्यक्षता पप्पू चौरसिया ने और संचालन सतीश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें