मुगलसराय। नगर वार्ड संख्या 15 में बस्ती वालों को पेय जल उपलब्ध कराने की मांग के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सभासद नायाब अहमद रिंकू को दूसरे दिन बुधवार को ईओ और जेई जलकल ने जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। दोनों अधिकारियों ने सभासद का आश्वस्त किया कि पेयजल के लिए अविलंब लगभग डेढ़ सौ मीटर की पाइप लाईन बिछाने के साथ आवश्यकतानुसार एक या दो हैंडपंप लगवाया जाएगा। वहीं रमजान माह तक बस्ती में टैंकर से पानी की सप्लाई की जाएगी।
बता दें वार्ड संख्या 15 लाठ नंबर दो भाग दो में मुस्लिम, दलित व अहिरान बस्ती के लोगों के घरों तक सरकारी पेयजल की पाईप लाइन बिछाने के लिए वार्ड सभासद नायाब अहमद रिंकू मंगलवार को सुबह से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने मांग की थी क्षेत्र के प्रस्तावित 15 सौ मीटर की पेयजल की पाइप लाईन का कार्य पूरा कराया जाए। बुधवार को सुबह ईओ रोली गुप्ता और जेई जलकर सुधीर वर्मा धरना स्थल पहुंचे और और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सभासद को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया।
मुगलसराय। वार्ड संख्या 15 स्थित दलित बस्ती में पेय जल की आपूर्ति के लिए वर्ष 2013 में मिनी ट्यूबवेल बनाया गया था। लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं हो सका है। उधर सुधीर वर्मा जेई जलकल बताते हैं कि राज्यवित्त में धनराशि नहीं होने से बिजली का कार्य नहीं हो सका था। कहा कि अब धनराशि मिल गई है जल्द बिजली का कनेक्शन जोड़कर पंप को चालू कर दिया जाएगा।