चंदौली। जिले के 43 गांव के विकास पर केंद्र सरकार का सीधा निगाह हैै। इन गांवों में विकास की खाका खिंचते हुए इसकी सूची जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।इसके साथ की इस गांव को समग्र बनाने के लिए पांच मई की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। शासन से सूची व विकास की रूपरेखा मिलने के बाद अधिकारी इस कार्य पर रफ्तार पकड़ सके इसके लिए डीएम ने अधिकारियों को कार्य का बंटवारा कर दिये है।
प्रदेश के अति पिछडे आठ जिलों में शामिल जिले में विकास की रुपरेखा पिछले दिनों मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के साथ बैठक में तय हुई।जिसमें जिले के विकास के साथ-साथ गांव के विकास पर चर्चा हुई। इसमें पिछले दो वर्ष से विकास जमीनी हकीकत जानने के लिए सर्वे कर रही टाटा ट्रस्ट की टीम के रिपोर्ट के बाद 34 गांवों की सूची केंद्र ने राज्य सरकार को सौंपते हुए इस पर कार्यवाही कराने का संकेत दिया।जिस पर राज्य सरकार ने मुहर लगाते हुए 13 अन्य गांवों को भी इसमें शामिल कर दिया। इन 13 गांव के विकास की जिम्मेदारी विकास खंड व नगर पंचायत को दी गई है। डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि केंद्र से चयनित गांवों में विकास के लिए जो गाइड लाइन तैयार की गई है। उसका कार्य14 अप्रैल अम्बेडकर जयंति से शुरु किया जाना है। इसमें पहले दिन अम्बेडक जयंति इसके बाद 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत मिशन, 20 अप्रैल को उज्वला योजना, 24 अप्रैल पंचायती राज विभाग द्वारा शौच मुक्त, 28 अप्रैल को ग्राम्य स्वराज मिशन, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत, 02 मई को किसान कल्याण व 04 मई को आजीविका मिशन के तहत कार्यक्रम किया जाना है। उन्होने बताया कि चार मई तक इन 34 गांवों के अलवा विकास खंड स्तर पर एक-एक गांव व नगर पंचायत को एक-एक वार्ड संतृप्त करना है।