फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल प्रदर्शनी में स्थानीय मंडल ने भी लगाया स्टाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय (चंदौली)। पूर्व मध्य रेल की ओर से पटना में चल रहेे फोटोग्राफी रेल प्रदर्शनी में मुगलसराय मंडल के भी विभागों ने अपने स्टाल लगाए हैं। प्रदर्शनी में रेलवे के विकास की गाथा दिख रही है। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। गुरुवार को पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष कौमुदी त्रिवेदी सहित महिला कल्याण संगठन की अन्य सदस्यों ने भी प्रदर्शनी को देखा। प्रदर्शनी में ट्रेन के परिचालन में प्रयुक्त होने वाले सिग्नल एवं अन्य उपकरणों के कार्यप्रणाली को समझाया गया है। इसक अलावा संरक्षा, सुरक्षा एवं साफ-सफाई से जुड़े विड़ियो मैसेज भी प्रदर्शित है। शिविर में संरक्षा और सुरक्षा से जुड़े ‘आप सोचते क्यूं नहीं‘ विषय पर एक नुक्कड नाटक का मंचन किया गया। प्रदर्शनी में ट्रेन परिचालन की प्रक्रियाओं को दर्शाते मॉडल लोगों के आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें