फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि आज, तैयारी पूरी, शिवालयों से निकलेगा भव्य शिव बारात

विज्ञापन
पूजा
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। शिव उपासकों के लिए महापर्व शिवरात्रि मंगलवार को मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई है। शिवालयों में पूजन अर्चन और अखंड हरिकीर्तन की शुरूआत सोमवार को हुई। वहीं मंगलवार को शिवालयों से दोपहर बाद भव्य शिव बारात निकाली जाएगी और रात में शिव पार्वती का विवाह कराया जाएगा। इस अवसर पर शिवालयों पर भक्तों की भीड़ होगी और मेला लगेगा। शिवालयों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर में कैलाशपुरी शिव मंदिर, आरपीएफ कालोनी शिव मंदिर, मानसनगर शिव मंदिर, डीजल कालोनी, नई बस्ती स्थित शिव मंदिरों पर दर्शन पूजन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। आरपीएफ कालोनी में मेलालगेगा। आरपीएफ कालोनी में शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर सुबह विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई और इसके बाद चौबीस घंटे के लिए अखंड हरिकीर्तन की शुरूआत हुई। वहीं शिवरात्रि के मद्देनजर मंदिर को फूल माला, विद्युत झालरों से भव्य तरीके से सजाया गया है। इसी तरह मानसनगर शिव मंदिर पर भी पूजन अर्चन की शुरूआत हो गई है। डीजल कालोनी में शिव मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है और मंगलवार को दोपहर में हाथी, घोड़े, ऊंट, बैंड बाजा, ढोल नगाड़ों के बीच विभिन्न देवी देवता,भूत पिशाच के साथ भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इसी तरह मुगलसराय तहसील के समीप बिलारी डीह शिव मंदिर पर दो दिवसीय मेला लगेगा। इसकी तैयारियां भी सोमवार को दिन भर होती रही। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। सकलडीहा ब्लाक अंतर्गत माटीगांव शिवालय पर मेला लगेेगा और जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसी तरह सकलडीहा रेलवे स्टेशन स्थित कालेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर शिवरात्रि पर तीन दिवसीय मेला लगेगा। इसी तरह बाबा जागेश्वरनाथ धाम में भी मेला लगेगा और दर्शनार्थियों के साथ जलाभिषेक करने वालों की भीड़ रहेगी। पड़ाव संवाददाता के अनुसार शिवरात्रि पर व्यासनगर स्थित बाबा व्यास मंदिर पर जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ जुटेगी। मान्यता है कि बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर फल व्यास मंदिर पर दर्शन किए बिना पूरा नहीं होता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें