चकिया। बर्ड वाचिंग डे के अवसर पर शुक्रवार को काशी वन्य जीव प्रभाग के चकिया तथा राजपथ रेंज के सौजन्य से बच्चों को पक्षियों के विभिन्न प्रजातियों से परिचित कराया गया । बच्चो को लतीफशाह बीयर तथा मझराती बंधी क्षेत्र में ले जाकर पक्षियों को दिखाया गया।
चकिया रेंज के सौजन्य से बर्ड वाचिंग डे के अवसर पर लतीफशाह बीयर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय कौड़िहार के बच्चों को ले जाकर उन्हें पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों से परिचित कराया गया तथा उनके बारे में जानकारी दी गई। वही राजपथ रेंज के सौजन्य से पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुबारकपुर तथा प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर के बच्चों को पक्षियों को दिखाया गया तथा पक्षियों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर रेंजर ताराशंकर यादव, उप वन रेंजर त्रिभुवन प्रसाद, रणजीत सिंह, सीपी तिवारी, वन दरोगा रवि कुमार, प्रेम नारायण, वन रक्षक रामअशीष, जय प्रकाश, राजेंद्र प्रसाद, शैलेष कुमार, सुनील बिक्रम, यशवंत सिंह, योगेंद्र प्रसाद, प्रकाश चंद्र सहित तमाम वनकर्मी, अध्यापक तथा बच्चे मौजूद रहे।