फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा स्वेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले लगभग दो लाख छह हजार गरीब बच्चों को स्वेटर वितरित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को शासन स्तर से दो करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। जिलाधिकारी ने पंद्रह जनवरी तक स्वेटर खरीद कर वितरण शुरू करने का निर्देश दिया है। खास बात यह कि जाड़े का मौसम आधा बीत चुका है।
विज्ञापन

इसी के मद्देनजर मंगलवार को जनपद के सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने प्रधानाध्यापकों और संकुल प्रभारियों संग बैठक कर स्वेटर वितरण की रूपरेखा तैयार की। सदर बीआरसी पर हुई बैठक में बीईओ अमित दूबे ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक कर स्वेटर वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दें।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा स्वेटर का वितरण किया जाना है। कहा कि स्वेटर क्रय करने के लिए शासन की ओर से प्रति छात्र दो सौ रुपये विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजे जाएंगे। शासन स्तर से प्रथम किश्त के रूप में लगभग दो करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जिन्हें समिति के खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है। छात्रों को मैरून रंग का एक स्वेटर दिया जाना है। जहां स्वेटर का खर्च एक लाख रुपये से अधिक आएगा, वहां निविदा के माध्यम से स्वेटर का वितरण कराया जाएगा। कहा कि स्वेटर की गुणवत्ता खराब पाई गई तो कार्रवाई भी की जाएगी। जिलाधिकारी का सख्त निर्देश है कि जनवरी माह के अंत तक प्रत्येक दशा में सभी विद्यालयों में स्वेटर का वितरण करा दिया जाए। इस अवसर पर एबीआरसी डा. उमेश सिंह सहित ब्लाक के समस्त प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें