इलिया। विश्व मृदा संरक्षण दिवस के अवसर पर शनिवार को क्षेत्र के सैदूपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित पांच दिवसीय किसान पाठशाला का समापन हुआ। जिसमें विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक खेती और मृदा परीक्षण संबंधित जानकारियों को साझा किया।
इस दौरान तकनीकी सहायक विपिन भारद्वाज ने बागवानी, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन, सूअर पालन, मधुमक्खी पालन, पशुपालन के बारें में किसानों को जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर कपिल देव सिंह ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए बैंक से ऋण लेकर अपनी खेती अच्छे ढंग से कर सकते हैं और समय समय पर नई तकनीक का प्रयोग कर अच्छी खेती कर सकते हैं। इस दौरान प्रशिक्षण शिविर में तीन सौ किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देने के लिए पुस्तकों का वितरण किया गया। इस दौरान पशु चिकित्सा प्रभारी सभापति पाल, लालजी प्रसाद मौर्य, रामअधार, नंदलाल, दूधनाथ पाल, जयनाथ, मेवालाल सहित तमाम किसान मौजूद रहे।