फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार को बताया किसान विरोधी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहाबगंज। अखिल भारतीय किसान महासभा के द्वारा शुक्रवार को स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आयोजित हुआ। जिसमें वक्ताओं ने आवास, शौचालय निर्माण और पेंशन जैसे विषयों पर अधिकारियों पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया। वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान मजदूर विरोधी बताया।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद सिंह ने कहा कि अधिकारियों के द्वारा विकास कार्य कराने के नाम पर पूरे विकास खंड में सरकारी धन की लूट मची है। जिसमें अधिकारियों प्रधानमंत्री आवास,शौचालय निर्माण कराने के नाम पर लाभार्थियों से सुविधा शुल्क वसूल रहे हैं। कहा कि विकलांग, वृद्धा तथा विधवा पेंशन का भी वही हाल है। अधिकारियों को बिना पैसा दिए पात्रों का पेंशन नहीं बन पा रहा है। गरीबों को राशन कार्ड के नाम पर लूटा जा रहा है। कहा कि किसानों के सहारे बनी प्रदेश सरकार किसानों का ही शोषण कर रही है। उन्होंने किसानों के धान को न्याय पंचायत स्तर पर खरीदने तथा किसानों को प्रति माह पांच हजार रुपये पेंशन की मांग सरकार से की है। अंत विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान परमानंद, शंभूनाथ, जयप्रकाश, भृगुनाथ, रामअधार राम,धर्मराज, राधेश्याम, रामसखी, चंद्रमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें