फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ सफाई को लेकर मरीजों के परिवार वालों ने किया हो हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिवार वाले रविवार को उस समय उग्र हो गए जब बेड पर चादर न बदलने और साफ सफाई न होने की शिकायत पर सफाई कर्मियों और स्टाफ नर्सों ने बेहतर सुविधा के लिए निजी अस्तपाल में जाने की बात कह दी। इसके बाद परिवार वालों ने अस्पताल में हंगामा किया। बाद में चिकित्सकों और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर वे माने।
विज्ञापन

रविवार की सुबह अस्पताल के वार्ड में तीन दिनों भर्ती सुरेंद्र के परिवार वालों ने बेड का चादर न बदले जाने और वार्ड में सफाई न होने की शिकायत स्टाफ कक्षा में जाकर की। बताया कि वार्ड में मच्छर बढ़ गये हैं। अभी इतना कहना ही था कि चिकित्सालय के स्टाफ सुरेंद्र के परिवार वालों पर बिफर पड़े। तेज आवाज सुन अन्य मरीजों के परिवार वाले भी पहुंच गए। उन लोगों ने भी साफ-सफाई व बेडसीट न बदले जाने का आरोप लगाया। यह बात यहां के कर्मचारियों को खराब लगी और कहा कि सुविधा लेने के लिए निजी चिकित्सालय में जाने चाहिए। कर्मचारियों की यह बात सुन मरीजों के परिवारीजन हो हल्ला करने लगे। इसकी शिकायत करने के लिए वे सीएमएस के पास गए लेकिन वे नहीं मिले। बाद में चिकित्सकों ने किसी प्रकार से समझा बुझा कर मामला शांत कराया। इस संबंध में प्रभारी सीएमएस डॉ. यूपी द्विवेदी का कहना है कि अभी संविदा पर रखे गये लोगों का मानदेय पिछले दस माह से नहीं मिल रहा है। इसके कारण साफ-सफाई की व्यवस्था कुछ अव्यवस्थित हो गई है, लेकिन बेडसीट व मरीजों के भोजन में किसी प्रकार की दुर्व्यवस्था नहीं है। इसके बाद भी पता लगाया जा रहा है किस वार्ड में इस प्रकार की समस्या सामने आई है। इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें