फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ जांचेंगे कोतवाली भूमि के दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय । कोतवाली की बाउंड्री से सटे बिल्डिंग विवाद का जिन एक फिर से बोतल से बाहर निकल आया है । शनिवार को सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने इस मामले में राजस्व विभाग से मुगलसराय कोतवाली की भूमि संबंधित अभिलेख व नक्शा तलब किया है । सीओ के इस आदेश के बाद से हड़कंप की स्थिति बन गई है । सूत्रों की मानें तो इस मामले में मुगलसराय कोतवाली में रहे पूर्व के एक प्रभारी कोतवाल की भूमिका की भी जांच हो सकती है।
विज्ञापन

दरअसल मुगलसराय कोतवाली काफी लंबी चौड़ी भूमि पर स्थापित है । कोतवाली परिसर से सटाकर वर्षों पूर्व पूर्वी दक्षिणी छोर पर खपड़ैल की मड़ई बनी थी । देखते ही देखते यह मड़ई तीन मंजिला इमारत बन गई । चर्चा हैं कि इमारत एक लेखपाल की बहू और बड़े व्यापारी के नाम से है । जिले के पूर्व पुलिस कप्तान अमित वर्मा ने कोतवाली के किनारे भूमि पर बनी इमारत के जांच के आदेश दिए थे । इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा लेकिन कुछ समय सब कुछ ठंडे बस्ते में चला गया । इसके बाद सब कुछ सामान्य चला लेकिन शनिवार को समाधान दिवस में मौजूद सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय की नजर जब मामले पर गई तो उन्होंने कोतवाली की भूमि से संबंधित फाईल को खंगाला । मामला संदिग्ध देख उन्होंने लेखपाल से शहर का नक्शा मंगवाया और उसका अवलोकन करने के बाद राजस्व विभाग से कोतवाली की भूमि से संबंधित संपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है। इस संबंध में सीओ सदर ने बताया कि राजस्व विभाग से कागज तलब किए गए है इस मामले में जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें