फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 1100 दीपक से दमका प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-9 विभूति नगर स्थित मां गायत्री व प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर परिसर मंगलवार की शाम 1100 दीपों से जगमग हो गया। यहां चल रहे पांच दिवसीय दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा के अंतिम दिन दीप यज्ञ हुआ। इसमें लोगों ने 1100 दीपक जलाए। गायत्री शक्तिपीठ पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए व्यास अनिल सिंह की देखरेख में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

इससे पहले कथा के अंतिम दिन व्यास अनिल सिंह ने पावन प्रज्ञा पुराण के सात विशेष प्रकरणों कल्याण जिज्ञासा प्रकरण, आत्मज्ञान संयम शीलता एवं कर्तव्य परायणता प्रकरण, ज्ञान, कर्म, भक्ति भावना प्रकरण, सत साहस, संघर्ष प्रकरण, परिवार प्रकरण और प्रज्ञा अवतार प्रकरण की मार्मिक विवेचना की। वहां मौजूद लोगों ने बीड़ी, तम्बाकू, शराब सिगरेट आदि नशीले चीजों का परित्याग करने का संकल्प भी लिया। इससे पहले भाजपा के चकिया के पूर्व विधायक भारत सरकार के उपक्रम पावर ग्रिड के स्वतंत्र निदेशक शिव तपस्या पासवान, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, अरुण मौर्य, नितिन पटेल, कैलाश जायसवाल, चंद्रेश सिंह, संदीप गुप्ता, सभासद ज्योति गुप्ता ने संयुक्त रूप से पांच दिवसीय कथा के अंतिम दिन की शुरूआत दीप जलाकर की। पावन प्रज्ञा पुराण कथा समापन के बाद आयोजन समिति के विनीत प्रजापति, प्रभात जायसवाल, केसरी नंदन, ज्ञानेश्वर प्रसाद, राजेश सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें