फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 15 दिनों में नए फीडर से जोड़ दिए जाएंगे 1100 कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदासी उपकेंद्र से निकले फीडर संख्या दो पर सबसे अधिक कनेक्शन होने के कारण लोड भी काफी है। ऐसे में गर्मी के दिनों में तारों के टूटने और अन्य फॉल्ट की वजह से सबसे ज्यादा बिजली कटौती होती है। इस समस्या के समाधान के लिए विद्युत निगम की ओर से उपकेंद्र पर नया फीडर तैयार किया गया है जो आगामी 15 दिनों में सक्रिय हो जाएगा। नए फीडर पर फीडर संख्या दो के करीब आधे कनेक्शनों को जोड़ दिया जाएगा। इससे फॉल्ट की संख्या में कमी होगी और लोगों को निर्बाध बिजली मिलेगी।
विज्ञापन


दरअसल चंदासी उपकेंद्र से नगर में बिजली की आपूर्ति के लिए छह फीडर लगाए गए हैं। इनमें फीडर संख्या दो करीब सात किलोमीटर के दायरे में फैला है। आबादी बढ़ने के साथ कनेक्शनों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इससे फीडर पर भार बढ़ रहा है। इसे कम करने के लिए उपकेंद्र पर करीब 45 लाख रुपये की लागत से नया फीडर संख्या सात बनाया गया है। नए फीडर से फीडर संख्या दो के करीब 2200 कनेक्शनों में से आधे को जोड़ने की योजना है। इससे फीडर संख्या दो का भार कम होगा।
फीडर संख्या दो के जेई मुकेश कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में जर्जर तारों व खंभों को बदलने का कार्य भी चल रहा है। फीडर में लगे हाईटेंशन तार काफी जर्जर हो गए हैं। इससे वे बार-बार टूटकर गिर जाते हैं और बिजली कटौती करनी पड़ती है। ऐसे में गर्मी का प्रकोप कम होने पर फीडर के सभी कनेक्शनों का भार नए फीडर पर डालकर तारों को बदलने के कार्य में सहूलियत होगी। हाईटेंशन तारों को बदल दिए जाने से बिजली कटौती के दंश से उपभोक्ताओं को छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें