नगर पालिका ईओ रोहित सिंह के ट्रांसफर के बाद से ईओ का पद रिक्त चल रहा था। शासन से निर्देश मिलने के बाद जिलाधिकारी ने पीडीडीयू नगर तहसील के एसडीएम रह चुके अविनाश कुमार को नगर पालिका पीडीडीयू नगर के ईओ का कार्यभार देखने की जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि अविनाश कुमार अभी डूडा के परियोजना अधिकारी का भी कार्यभार संभाल रहे हैं।