गैस कनेक्शन देते राबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरण कैंप का आयोजन अमांव गांव स्थित एचपी गैस एजेंसी पर किया गया। यहां 11 महिलाओं को गैस कनेक्शन व चुल्हा व सिलेंडर राबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार ने दिया।
इस दौरान उन्हंोने कहा कि महिलाओं की पीड़ा को ध्यान में रखकर केंद्र की योजना में महिलाओं को गैस कनेक्शन के साथ चूल्हा व सिलेंडर नि:शुल्क प्रदान किया जा रहा है। इनके अलावा फसल बीमा योजना, जनधन योजना, पेंशन योजना, सुकन्या योजना के साथ ही धन गरीब को इलाज के लिए एक लाख रुपया उपलब्ध कराने के लिए हेल्थ सुरक्षा कार्ड भी देने जा रही है। इस दौरान पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान मंडल अध्यक्ष भगवान दास मौर्या, सुभाष सोनकर, डा.प्रदीप जायसवाल आदि रहे।