फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अवैध खनन पर 11 ट्रक सीज, चार प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में अवैध खनन और उपखनिजों के अनियमित परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीमों ने नवंबर माह में अब तक की कार्रवाई में कुल 04 अभियोग पंजीकृत किए हैं। वहीं उपखनिज के अवैध परिवहन में संलिप्त 11 ट्रकों को मौके पर कागज़ात न मिलने पर सीज कर लिया गया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान जिन वाहनों के चालकों ने इंटर स्टेट ट्रांजिट पास प्रस्तुत नहीं किया, उन्हें कब्जे में लेकर थाना पर सीज कर दिया गया।
अवैध खनन के खिलाफ इस अभियान में पुलिस टीम द्वारा लगातार छापेमारी और सघन चेकिंग की जा रही है, ताकि खनन माफिया और अवैध परिवहन में लिप्त तत्वों पर सख्त अंकुश लगाया जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और बिना वैध दस्तावेज़ किसी भी वाहन को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें