फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 24 घंटे में 103.5 मिलीमीटर हुई बारिश, औसत से 40 फीसदी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में 24 घंटे में रुक-रुककर 103.5 मिलीमीटर बारिश हुई फिर भी उमस से लोग बेहाल रहे। जिले में इस साल अब तक औसत से 40 प्रतिशत कम बारिश हुई है। शुक्रवार को शाम चार बजे के 15 मिनट ही बारिश हुई। जिले का अधिकतम तापमान 33 से बढ़कर 35 और न्यूनतम तापमान 27 से बढ़कर 29 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात 12.30 बजे तेज हवा के साथ करीब 20 मिनट तक जोरदार बारिश हुई। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश रुकने के बाद उमस का स्तर बढ़कर 75 प्रतिशत हो गया। वहीं शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून ने पूरे प्रदेश में दस्तक दे दी है। कहीं अधिक तो कही कम वर्षा दर्ज की गई है। चंदौली में अभी सामान्य से कम वर्षा हुई है। शनिवार से इसमें बढ़त होने की संभावना है। कहा कि हवा में नमी बढ़ने से उमस बढ़ी। यह मौसम खेती-किसानी के लिए लाभदायक है। किसानों को धान की रोपाई कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें