फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में फूंका जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से रविवार को क्षेत्र के मझवार गांव में मंडल और बूथ पदाधिकारियों के कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं से को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया । साथ सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने और उसके बारे में लोगों को बताने की अपील की और कार्यकर्ताओं से संवाद करके उनके कार्य करने के तरिके के बारें में जाना।
विज्ञापन

डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि संगठन में सबसे बड़ी शक्ति होती है। कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का संगठन बूथ पर अन्य पार्टियों के अपेक्षा सबसे मजबूत है। समाज के सभी वर्गों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताया है । ऐसे में कार्यकर्ता अपने बूथ पर लोगों से संपर्क करके लोगों से सामंजस्य स्थापित करें। जिससे लोगों का विश्वास भाजपा के प्रति बना रहे। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह अपने पास पड़ोस के असहाय, गरीब और किसानों से संपर्क करके उन्हें सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करें। इससे लोगों को लाभ मिलने के साथ ही भाजपा की नीतियों का भी प्रचार प्रसार होगा और लोगों में पार्टी के प्रति रुझान भी बढ़ेगा। कहा कि लोकसभा का चुनाव भाजपा विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष समशेर सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेम नारायन सिंह मंटू, हरिश सिंह, सुनील श्रीवास्तव, काशीनाथ सिंह, टुनटुन सिंह, भगवती तिवारी, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें