फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद, विधायक व पूर्व सांसद पहुंचे माल्दह गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलिया। माल्दह गांव में एक ही परिवार के सात लोगों की डीसीएम से कुचलकर हुई मौत के बाद छठें दिन रविवार को चकिया विधायक शारदा प्रसाद व पूर्व सांसद रामकिशुन यादव पीड़ित कल्लू के घर पहुंचे। राबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल खरवार शनिवार की देर रात वहां पहुंचे थे। विधायक ने घटना में घायल मुनिया की हालत जानने के बाद कल्लू को जिला प्रशासन द्वारा घोषित सभी योजनाओं का लाभ व छोटे पुत्र मुनीब को पुलिस मित्र की नौकरी शीघ्र दिए जाने का भरोसा दिलाया। वहीं पूर्व सांसद ने इस बात पर रोष व्यक्त किया कि घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं दी गई है। पीड़ित कल्लू को सांसद राबर्ट्सगंज व विधायक ने 10-10 व पूर्व सांसद ने पांच हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
विज्ञापन

विधायक ने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा पीड़ित के पुत्र मुनीब को पुलिस मित्र की नौकरी के लिए सभी औपचारिकताएं शीघ्र शुरू किए जाने की बात भी कही। वहीं पूर्व सांसद रामकिशुन ने प्रदेश सरकार को दलित विरोधी बताते हुए पीड़ित को सहायता पहुंचाए जाने में विलंब करने का आरोप लगाया। कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद पीड़ित परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। अब तक शासन प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है। सहायता राशि नहीं मिलने से परिवार आगे के क्रिया-कर्म के लिए जूझ रहा है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख शिवेंद्र सिंह, नागेश पांडेय, प्रदीप मौर्य, अश्विनी दुबे, संतोष सिंह, राजू यादव, कुसुम चौबे, अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें