सैयदराजा। क्षेत्र के रमऊपुर गांव में भगवान शिव के मंदिर पर चौथे दिन भी घूम रहा सर्प लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। सर्प को भगवान शिव का भक्त मान लोगों ने सर्प की पूजा शुरू कर दी है। शनिवार को मंदिर के समीप भजन कीर्तन के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें नगर सहित समीपवर्ती बिहार के लोग भी शामिल हुए।
रमऊपुर में अत्यंत प्राचीन शिव मंदिर पर लोगों की आस्था है। यह मंदिर फ्रेट कारिडोर के रास्ते में आ रहा है और इसे हटाने की तैयारी की जा रही है। मंदिर पर कभी कभार सर्प दिख जाता था। चार दिन पहले एक सर्प मंदिर प्रांगण में भक्तों को दिखा। लोगों ने इसे सामान्य प्रक्रिया माना लेकिन सर्प वहां से टस से मस नहीं हुआ। मंदिर परिसर में टहल रहे सर्प जब नहीं हटा तो लोगों ने इसे भक्ति का प्रभाव मानकर पूजा पाठ शुरू कर दी। धीरे धीरे बात पूरे इलाके में फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। शनिवार को नगर सहित आस पास के लोगों ने मंदिर पर पूजन अर्चन किया। वहीं शाम के वक्त भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।