फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस के बाद भी चल रहे विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित विद्यालय नोटिस भेजे जाने के बाद भी संचालित हो रहे हैं। सत्र शुरू होने के बाद जुलाई में बरहनी ब्लाक के बिना मान्यता के 39 स्कूलों को शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया था। लेकिन विभागीय मिलीभगत से अब भी स्कूलों का संचालन जारी है। इसका खामियाजा क्षेत्र के अभिभावकों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर चेताया था कि बिना मान्यता वाले स्कूल तीन दिन के अंदर संचालन बंद कर लें। यदि बंद नहीं हुआ तो संचालन पाए जाने पर 10 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूल किया जाएगा। लेकिन बरहनी क्षेत्र में नोटिस का कोई असर निजी विद्यालय संचालकों पर नहीं दिख रहा है। शासन के निर्देश के निर्देश पर बरहनी के 39 विद्यालयों की जांच कर नोटिस जारी कर सारे कागजात मांगे गए थे। क्षेत्र में कान्वेंट और नर्सरी विद्यालय के नाम पर सैकड़ों विद्यालय खुले हैं। इनमें फीस भी इतनी ज्यादा है कि इन विद्यालयों में गरीब परिवार के बच्चों को पढ़ाना दिन में सपने देखने जैसा है। बरहनी के खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह का कहना है कि 4 विद्यालय बंद करा दिए गए हैं। नोटिस दिए जाने के बाद भी स्कूल संचालित पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें