फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियांश, अनिकेत, प्रिंस और शिवांग चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के कैलाशपुरी स्थित साईं पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में अपने अपने वर्ग में प्रियांश, अनिकेत, प्रिंस और शिवांग चैंपियन रहे। अंतिम दिन शुक्रवार को विजेता की घोषणा की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को टेबल रेस में प्रिंस सिंह व आर्यन सोनकर अव्वल रहे। स्कीपिंग (रस्सी कूद) में विनय शर्मा, एहतेशाम प्रथम आए। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में किशन यादव, पीयूष यादव एवं आदित्य यादव ने अपने-अपने वर्ग में पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शांभवी पाठक, श्रेयसी सिंह एवं बार्बी यादव अपने-अपने वर्ग में अव्वल रहीं। रस्साकसी प्रतियोगिता में सबसे अधिक प्रभावित कक्षा 3 और 4 के छात्र-छात्राओं ने किया। दमखम के मामले में कक्षा 8 के छात्र-छात्राएं सर्वश्रेष्ठ रहे। निर्णायक रत्ना सिंह, चंदा यादव, पूनम, यासिर जावेद, पूजा जगोता, शिल्पा खेमानी, आरती सिंह, नीरू निशा, विजय कुमार, अजीत विश्वकर्मा, पूजा देवी रहे। प्रबंध निदेशक डॉ. अनिल यादव ने इस तरह के आयोजन को आवश्यक बताया। संचालन सीमा पांडेय ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य राजकुमार जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें