पीडीडीयू नगर। मध्य प्रदेश की पूर्व मुध्य मंत्री साध्वी उमा भारती ने कहा कि हमारे दिल में हमेशा राम बसते हैं। मीडिया को ही चुनाव के समय भगवान राम याद आते हैं। राम मंदिर पर मेरा और भाजपा का स्टैंड क्लीयर है। वे दिल्ली जाते समय रविवार की देर शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मीडियाकर्मियों से बात कर रहीं थी।
उन्होंने कहा कि मीडिया लगातार राम को मुद्दा बना रहा है, जबकि मेरे दिल में हमेशा भगवान राम बसे हैं। मैने राम मंदिर के लिए कार सेवा की है। उन्होंने मीडिया कर्मियों से अयोध्या चल कर कार सेवा करने का आह्वान किया। कहा कि मैं कई बार राम मंदिर मुद्दे पर अपना स्टैंड क्लियर कर चुकी हूं। मुख्यमंत्री के अयोध्या में भगवान राम का स्टेच्यू बनाने पर कहा कि मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि वहां विश्व की सबसे बड़ी राम जी की प्रतिमा बनेगी। कहा कि इसके बारे में बाकी सवार योगी जी से पूछिए,उन्होंने पीढ़ियों राम भक्ति की हिंदुत्व की रक्षा की है। राम मंदिर के लिए अध्यादेश लाने संबंधी सवाल पर कहा कि मैंने हमेशा राम जन्मभूमि आंदोलन में हिस्सा लिया है। राम मंदिर निर्माण को लेकर मेरे विचार सबको मालूम हैं। राम मंदिर मुद्दे पर सरकार और पार्टी को मुझे क्या सलाह देनी उसे मैं उचित फ्लेटफार्म पर ही उठाउंगी।