कमालपुर। धानापुर विकास खंड के सिलौटा गांव में खराब पड़े राजकीय ट्येबवेल को ठीक कराए जाने की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार को नलकूप के समीप प्रदर्शन किया। कहा कि शीघ्र नलकूप ठीक न किए जाने पर किसान उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
किसानों का आगोप था कि गांव लगा राजकीय ट्यूबवेल काफी दिनों से खराब है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कहा कि पानी के अभाव में किसानों की लहलहाती धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। वहीं गांव का राजकीय ट्यूवेल वर्षो से खराब पड़ा है। ग्रामीणों द्वारा कई बार सूचना दिए जाने के बाद भी सिंचाई विभाग आज तक ट्यूवेल की मरम्मत नहीं कराया है। कहा कि पानी की समस्या को लेकर किसानों की सहनशक्ति जवाब देने लगी है। चेताया कि किसान अब इसके लिए आर- पार की लड़ाई लड़ने के मूड में आ गए हैं। प्रदर्शन करने वाले किसानों में रामसूरत यादव, अजय उपाध्याय, रवि कुमार, बुधिराम, रोशन, लालजी यादव, निर्मल राम, बलवंत राम, लल्लन राम शामिल रहे।