फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलते तार और जर्जर ट्रांसफार्मर दे रहे दुर्घटना को दावत

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। विद्युत उपकेंद्र पर आधारित चंदौली ब्लाक के धनेजा गांव में लटकते बिजली के तार खतरनाक हो गये हैं। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। एक अगस्त को तार में फंसकर एक व्यक्ति झुलस चुका है। बावजूद इसके बिजली विभाग का ध्यान इस ओर नहीं है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

धनेजा गांव की आबादी 12 सौ है। गांव में बिजली आपूर्ति के लिए 63 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। ग्रामीणों की माने तो दोनों ट्रांसफार्मरों की हालत खस्ता है। पूरे गांव में बिजली आपूर्ति के लिए लगा तार जर्जर हो गया है और काफी नीचे तक लटक गया है। ऐसे में आए दिन कोई न कोई घटना हो रही है। एक अगस्त को गांव का ही निवासी लक्ष्मण राम बोझ लेकर खेतों से घर आते समय झूलते तारों की चपेट में आकर झुुल गया था। बावजूद इसके सुनवाई नहीं हुई। गांव के पंकज सिंह, राजेन्द्र सिंह, मुरलीधर गुप्ता, बनारसी पांडेय, सोनू गुप्ता, बीरबल, मुसाफिर सेठ, मुन्ना शर्मा, संतोष शर्मा आदि ने बताया कि गांव में झूलते तारों को हटाने और ट्रांसफार्मर के रख रखाव के लिए 22 मई और 26 जून को चंदौली स्थित विद्युत वितरण केंद्र प्रथम खंड के एक्सईएन को पत्रक सौंपा था। इस पर एक्सईएन ने तीन दिन के भीतर स्थिति सुधारने का आश्वासन दिया लेकिन छह माह बाद भी गांव में स्थिति जस की तस है। ट्रांसफार्मर से हमेशा तेल रिसता है और चिंगारी निकलती रहती है। उपकेंद्र के एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि तारों को बदलने और ट्रांसफार्मर के रख रखाव ठीक किया जा रहा है। जल्द ही स्थिति सुधरी नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें