फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाक्सिंग सब जूनियर प्रतियोगिता में स्टेट खेलेंगे तीन खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में पांच व छह अगस्त को मंडल बाक्सिंग सब जूनियर बालक-बालिका व बालक खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसमें जिले की दो महिला व एक पुरुष खिलाड़ी का चयन किया गया। चयनित दोनों बालिकाएं व बालक सब जूनियर स्टेट प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। चंदौली बाक्सिंग संघ के जिला महासचिव व चंदौली क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष कुमार नंदजी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले से छह महिला खिलाड़ियों ने मंडल बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए ट्रायल में प्रतिभाग किया था। इनमें 60 किग्रा भारवर्ग में गुड़िया गुप्ता और 57 किग्रा भारवर्ग में नीलम चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में चंदन सिंह का 57 किग्रा भारवर्ग में चयन किया गया है। अब ये सभी खिलाड़ी नौ से 12 अगस्त तक एटा के पंडित गोविंद वल्लभ स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली 21वीं सबजूनियर बालिका व बालक स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। चयन पर खुशी व्यक्त करने वालों में स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ चंदौली के जिलाध्यक्ष डॉ अनिल यादव, यूपी बाक्सिंग समिति के महासचिव प्रो. अनिल मिश्रा, उपेंद्र पांडेय, शशिप्रकाश, दिलीप सिंह, जनार्दन यादव, विकास राज, प्रताप चौबे, रोहित यादव, तस्मिन, पल्लवी, ऋद्धि, साधना, सिद्धि शामिल रहे। वहीं स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ चंदौली के पदाधिकारी प्रशांत तिवारी ने तीनों बाक्सरों के एटा आने- जाने का खर्च उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें