कंदवा। क्षेत्रीय लोगों की बैठक बुधवार को कंदवा स्थित मनमोहन राय के आवास पर हुई। जिसमें स्थानीय चौराहे पर स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक कम्हरिया शाखा को अन्यत्र स्थानांतरित होने की जानकारी पर नाराजगी जताई। बैंक शाखा को अन्यत्र ले जाने के विरोध में आंदोलन करने की रुप रेखा तैयार किया।
बैठक को संबोधित करते हुए विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. जयकुमार सिंह ने कहा कि नरवन के अधिकांशत: गांवों के लोगों का खाता काशी ग्रामीण बैंक कम्हरिया शाखा में खुला है। 12 वर्षों से काशी ग्रामीण बैंक का कम्हरिया शाखा कंदवा चौराहे पर संचालित है। बावजूद बैंक के अधिकारी शाखा को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की तैयारी में है। इससे उपभोक्ताओं को तमाम दिक्कतों का समाना करना पड़ेगा। कहा कि अगर बैंक की शाखा को अन्यत्र स्थानांतरित किया गया तो क्षेत्रीय लोग सड़क पर उतरेंगे। बैठक में ओमप्रकाश सिंह, उदय प्रताप सिंह, शिवमूरत सिंह, रमेश राय, हरीश सिंह, डा. संजय सिंह, पगड़ी बाबा, नरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, बलराम पाठक, विरेंद्र यादव, गामा सिंह, प्रियंका सिंह, संतोष यादव, पत्तू सिंह, रमायन राम, मुन्ना गोंड़, ज्ञानचन्द बिंद, विजय शंकर सिंह मौजूद थे।