सकलडीहा। तहसीलदार शैलेंद्र कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण हआने के लिए शनिवार को राजस्व निरीक्षक सतीश जायसवाल के नेतृत्व में चतुर्भुजपुर गांव में चकरोड और नाली पर से अतिक्रमण हटवाया गया। तहसील प्रशासन के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
शासन ने अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाकर जमीन खाली कराने व मुकदमा दर्ज करने का निर्देश जारी किया है। इस क्रम में तहसीलदार शैलेंद्र कुमार ने राजस्व निरीक्षक सतीश जायसवाल के नेतृत्व में टीम गठित किया है। शनिवार को चतुर्भुजपुर गांव में नाली और चकरोड से अवैध अतिक्रमण हटवाया। दोबारा कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर सुभाष कुमार, दीपराज, पंकज, चौकी प्रभारी सुग्रीव गुप्ता, पीएन यादव आदि मौजूद रहे।