फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लेखपालों का रोका एक माह का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। तहसीलदार सदर गुलाब चंद्रा ने शुक्रवार को तहसील स्थित कंप्यूटर खतौनी कक्ष का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खतौनी, अंश निर्धारण और एंटी भू माफिया अभियान के कार्यों को आनलाइन अपलोड करने आदि के कार्य में लगाए गए दस लेखपाल अनुपस्थित मिले। नाराज तहालदार ने सभी लेखपालों का जनवरी माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने बताया कि खतौनी, अंश निर्धारण, अचल संपत्ति रजिस्टर, एंटी भू माफिया अभियान, विशेष भूमि विवाद अभियान के कंप्यूटराइज कार्यो के लिए कुछ लेखपालों की ड्यूटी कंप्यूटर खतौनी कक्ष में लगाई गई है। निरीक्षण के दौरान दस लेखपाल अनुपस्थित पाए गए। इसमें पिंकी, शशिकला, छाया, शबनम खां, प्रियंका कुमारी, प्रतिमाज, नंदनी केशरी, नम्रता सिंह, प्रेमनारायण मौर्य और विजयशंकर गौतम शामिल रहे। सभी अनुपस्थित लेखपालों के जनवरी माह के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें