फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाप्रबंधक के आश्वासन पर धरना किया स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। विभिन्न मांगों के समर्थन में शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ की ओर से आयोजित धरना उत्तर प्रदेश कारपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक द्वारा वार्ता के दौरान समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन दिए जाने के बाद स्थगित हो गया। इसके बाद संगठन के जिलाध्यक्ष ने इस बाबत अधीक्षण अभियंता को पत्रक सौंप जानकारी दी।
विज्ञापन

विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम दास भारती ने बताया कि टेक्निशियन ग्रेड दो कर्मचारियों को पदोन्नति के नियमों को उलझाकर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। बताया कि तकनीकी कर्मचारियों के पदोन्नति में दस वर्ष के समय सीमा की बाध्यता के सज्ञथ परीक्षा शुल्क की मांग की गई थी। जो अन्य किसी भी पद की पदोन्नति में नहीं होता है। इन्हीं नियमों को निरस्त किए जाने की मांग के समर्थन में शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता बलारीडीह पर एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम किया जाना था जिसे उत्तर प्रदेश कारपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक द्वारा 24 अक्टूबर लखनऊ में आयोजित होने वाली वार्ता के मद्देनजर स्थतिगत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें