फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे अधूरे रिपोर्ट के साथ टास्क फोर्स की बैठक में पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। एमडीएम टास्क फोर्स की बैठक में शुक्रवार को आधी अधूरी रिपोर्ट के साथ पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप पर जिलाधिकारी भड़क उठे। उन्होने खंड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा औचक निरीक्षण व विद्यालयों में टाइल्स आदि के लगने की जानकारी मांग रहे थे। जिस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी निरुत्तर थे। इस पर उन्होने कडी नाराजगी जाहिए किया।उन्होनें कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल का औचक निरीक्षण के दौरान क्या कमिया पायी गयी उसकी भी रिपोर्ट से अवगत कराएं। एमडीएम टास्क फोर्स की बैठक माहवार करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिये। कहा कि विद्यालयों में क्या कमियॉ है उसे बैठक मे बताया जाय ताकि उस पर आवश्यक कार्यवाही भी की जा सके। इसमें किसी प्रकार कि लापरवाही न होने की हिदायत दी। इसके साथ ही विद्यालयों में गैस कनेक्शन आदि के विषय में भी जानकारी लिए।वहीं बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के विषय में अपर चिकित्सा अधिकारी से पूछा कि विद्यालयों में कितने दिन कैंप लगाए गये। जिसपर न तो बेसिक शिक्षा अधिकारी ही इसकी जानकारी दे पाए और न ही स्वास्य विभाग के अधिकारी। इसके बाद उन्होने कहा कि समय-समय पर बच्चों में टीकाकरण व आयरन की गोली समय से उपलब्ध कराये तथा इसकी रिपोर्ट भी दें। जिला पंचायत राज अधिकारी से विद्यालयों के शौचालय व्यवस्था को ठीक कराने व उस पर पानी की टंकी लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्याययिक विजय शंकर दुबे, परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें