फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हितों को चोट पहुंचाने में लगे नौकरशाह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में बुधवार को सिंकदरपुर पोखरे पर किसान महापंचायत तथा किसान बाल जागृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में सिंचाई संसाधनों की बदहाली का मुद्दा छाया रहा। इस बदहाली के लिए नौकरशाहों को जिम्मेदार ठहराया गया।
महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन के अभाव में किसान हर तरह के शोषण का शिकार है। किसानों के संसाधनों की बदहाली के लिए पूरी तरह अफसर जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को सरकार भी नजर अंदाज करती है। इससे किसान की आय लगातार घटती जा रही है। पंचायत में कहा गया कि किसानों के लिए सिंचाई की अच्छी व्यवस्था नहीं है जिससे परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि किसानों के संगठित होने से ही उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरगो बांध किसान यूनियन के नेता राजेन्द्र शास्त्री ने कहा कि किसान अन्नदाता कहलाता है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत संगठन जरूरी है। महापंचायत के दौरान समाजसेवी डा. गीता शुक्ला तथा किसान नेता प्रभात पटेल ने राष्ट्रीय सेवा विद्यालय सिकंदरपुर, रामकृष्ण बाल विद्या मंदिर, बीएम कांवेन्ट स्कूल, चौधरी रघुनाथ सिंह इंटर कालेज पखनपुरा, सरस्वती बाल विद्या मंदिर भीषमपुर, आरएन इंटर कालेज बौरी के 101 टॉपर किसान बच्चों को स्मृति चिह्न तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। किसान महापंचायत में फणिन्द्र श्रीवास्तव, शेषनाथ यादव, देशराज सिंह, आशीष राय, बेबी सिंह पटेल, भोला पटेल, मुरारी, भानू सिंह, शशि, सुदर्शन सिंह, अतिबल सिंह, हरिमोहन, रमाशंकर पटेल, जमालुद्दीन, संजय पांडेय, राजू विश्वकर्मा, धर्मदेव उपाध्याय आदि मौजूद रहे। थे। अध्यक्षता फौजदार मौर्या ने और संचालन विरेन्द्र पाल तहसील अध्यक्ष ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें